logo

श्री रामा संकीर्तन मंदिर ट्रस्ट ने शुरू किया होम्योपैथिक चिकित्सालय



मेरठ - श्रीरामा संकीर्तन मन्दिर ट्रस्ट लालकुर्ती मेरठ कैंट मानव सेवा के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सा सवाये प्रदान करता रहा है। उसी क्रम में एक मई 2024 से पूजा अर्चना के उपरान्त डॉक्टर हर्ष दीप शर्मा की देखरेख में होम्योपैथी चिकित्सालय होम्योपैथी का उपचार स्वस्थ जीवन का आधार के सिद्धान्त पर सांय पांच बजे से रात आठ बजे तक प्रारम्भ किया गया।
ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने बताया कि ट्रस्टी डायरेक्टर अश्‍विनी काम्बोज व चिकित्सा प्रभारी सुरेन्द्र भाटिया की देखरेख में यह सेवाए न्यूनतम दरो पर प्रदान की जायेंगी। साथ ही लाल पैथ लैब द्वारा न्यूनतम दरो पर पैथोलॉजी सेवाए प्रदान की जायेंगी उन्होनें बताया कि 11 मई को आंखो का शिविर 10 बजे से दो बजे तक लगाया जायेगा।
प्रचार सचिव नवीना छाबड़ा, पण्डित राजेश पाराशर , अश्‍विनी काम्बोज व श्री रामा संकीर्तन मन्दिर ट्रस्ट से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित रहे

55
603 views